भीषण गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

New Delhi इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। अब मानसून को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून अब आगे बढ़ने लगा है।
सोमवार को कई प्रदेशों में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अब यह गुजरातए कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में सक्रिय तौर पर भूमिका में दिखने वाला है।
मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और गोवा के साथ पूर्वोत्तर भारत के प्रदेशों में सक्रिय हो गया है। किसानों को भी इससे काफी फायदा होगा। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और गुजरात के साथ ही कुछ घंटों में पटना के आसपास मानसूनी सक्रियता की संभावना जताई गई है।
Southwest Monsoon further advanced into some more parts of Arabian Sea, some parts of Gujarat, entire Konkan, most parts of Madhya Maharashtra & Marathwada, Karnataka, some parts of Telangana & Rayalaseema, some more parts of TN, most parts of SHWB, some parts of Bihar today: IMD pic.twitter.com/lafSgoxCn9
— ANI (@ANI) June 13, 2022
सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। केरल के कुछ हिस्सों और दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बरसात हुई।
आईएमडी ने कहा, पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर, बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा।
वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में लू चल रही है। उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में हल्की बरसात हुई।
जबकि अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, दक्षिणपूर्व राजस्थान, यूपी, झारखंड और बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है।