हरियाणा कैबिनेट का विस्तार, इन विधायकों को मिली मंत्री की कुर्सी, देखें लिस्ट

हरियाणा कैबिनेट का विस्तार, इन विधायकों को मिली मंत्री की कुर्सी, देखें लिस्ट

Daily Haryana News, Chandigarh: Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ली थी, वहीं पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।

नायब सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा

कैबिनेट मंत्री

1: कंवरपाल गुज्जर
2: मूलचंद शर्मा
3: रणजीत सिंह
4: जेपी दलाल
5: डा. बनवारी लाल:

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

1: सीमा त्रिखा
2: महिपाल ढाडा
3: असीम गोयल
4: अभय यादव
5: सुभाष सुधा
6: कमल गुप्ता
7: विशंभर बाल्मिकी
8: संजय सिंह

आज मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह

1. कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली, कमल गुप्ता हिसार से विधायक हैं। कमल गुप्ता इससे पहले भी मंत्री पद पर थे। कमल गुप्ता ने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ली।

2. सीमा त्रिखा ने मंत्री पद की शपथ ली। बड़खल विधानसभा से विधायक हैं सीमा त्रिखा, पार्टी में कई पदों पर रही हैं आसीन

3. महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली, पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ ली।

4. असीम गोयल स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ ली। असीम गोयल अंबाला शहर विधानसभा सीट से विधायक हैं। गोयल लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

5. अभय सिंह यादव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के पद पर शपथ ली। नांगल चौधरी से विधायक हैं अभय सिंह यादव, दो बार से विधायक हैं डॉ. अभय सिंह यादव

6. सुभाष सुधा स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली, सुभाष सुधा कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

7. विशंभर बाल्मिकी स्वतंत्र प्रभार पद पर शपथ ली, बवानी खेड़ा रिजर्व सीट से विधायक हैं।

8. संजय सिंह स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली, संजय सिंह गुरुग्राम जिले की सोहना विधानसभा सीट से विधायक हैं।

हरियाण में भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के बाद नये सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया गया था। नये मुख्यमंत्री के रुप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ली थी, वहीं 5 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Haryana New Cabinet Minister List- कौन कौन बने हैं नये मंत्री

1. नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
2. कंवर पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री
3. मूल चंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री
4. रणजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री
5. जय प्रकाश दलाल, कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *