Anganwadi Bharti 2022: आंगनवाड़ी के इतने पदों पर निकलीं बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

देशभर में इन दिनों बेरोजगारी का आलम का लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई इस तलाश में है कि मेहनत कर कोई अच्छी नौकरी मिल जाए, जिससे अपने घर-परिवार का खर्च आसानी से चलाया जा सके। गिने चुने पदों पर भी भर्ती होती है तो बेहिसाब आवेदन पहुंच जाते हैं, जिससे पता लगाया जा सकता है कि बेरोजगारी किस हद तक बढ़ चुकी है।
इस बीच महिलाओं के पास नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है, जिसे वह आसानी से भुना सकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आंगनवाड़ी भर्ती के लिए 800 पदों पर भर्ती निकाली जा गई है, जिसके बाद महिलाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। यह भर्तियां मध्य प्रदेश में निकाली गई हैं, जिनके लिए यहां का निवासी होना अनिवार्य है।
इतना ही नहीं इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आंगनवाड़ी भर्ती 2022 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन करने की पूर्ण प्रक्रिया क्या होगी और इस भर्ती में आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज पात्रता मानदंड आदि क्या है इसकी पूरी जानकारी हमारे इस लेख में विस्तार पूर्वक दर्ज की गई है।
जानिए भर्ती का विवरण
जानकारी के लिए बता दें कि हमारे मध्य प्रदेश मैं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 800 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। महिला जिन्होंने अभी तक 10वीं 12वीं पास कर ली है बाल विकास की ओर से भिन्न भिन्न पद जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे पदों पर रिक्तियां जारी की है । अभी पढ़ी-लिखी महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं।
जानिए आवदेन करने के लिए आयु सीमा
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए ज्य सरकार द्वारा समस्त महिलाओं की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इस आयु सीमा में अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को कोई छूट भी प्रदान की जाएगी। जैसे अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 3 साल की छूट दी जाएगी और एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट दी जाएगी।