Shani Gochar 2023: जल्द ही शनि करने वाले हैं शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, 7 महीनों तक कई राशियाँ हो जाएगी सुख सम्पति से परिपूर्ण
कब है शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश?
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 15 मार्च को सुबह 11 बजकर 40 मिनट में शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे है जहां पर वह 17 अक्टूबर तक रहेंगे।
शनि के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से इन्हें मिलेगा लाभ
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता हैष। निवेश करने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना शुभ होगा। नौकरी पेशा लोगों को भी पदोन्नति या फिर इंक्रीमेंट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
मिथुन राशि
इस राशि के लिए भी शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी होगा। नए काम की शुरुआत करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। शनि की ढैय्या से भी राहत मिलेदी। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
सिंह राशि
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। शनि के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से लंबे समय से रुके हुए काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे।
तुला राशि
इस राशि के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन खुशियां लेकर आने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय़ अच्छा जाएगा। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
धनु राशि
शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से नौकरी में रुकी हुई पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में भी सफलता हासिल होगी।