Movie prime

कर्मदाता शनि देव होने जा रहे हैं उदय, 4 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग

 
Shani Planet Uday 2023

Shani Planet Uday 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आज होली से पहले शनि देव कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। कुंभ राशि शनि देव की मूल त्रिकोण राशि है। इसलिए शनि देव के उदय होते ही 4 राशि के जातकों को धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उदय होना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव आपके भाग्य और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए आपको जो भाग्य का साथ नहीं मिल रहा था वो मिलने लगेगा। साथ ही काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए आप लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते की बात चल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का उदय होना आप लोगों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। शनि देव आपके लिए महायोग कारक हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। साथ ही सुख- साधनों में वृद्धि होगी। वहीं काम- कारोबार की उन्नति होगी। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आप शनि की साढ़ेसाती का अंतिम पड़ाव चल रहा है। जो शुभ साबित होगा। साथ ही भाग्य की वृद्धि होगी। कार्यों में भी सिद्धि के योग हैं। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वाणी में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। वहीं अगर आप विदेश जाना चाहते हैं, तो योग बनेंगे।