Movie prime

Haryana me Barish: हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली पर आंशिक बादलवाही, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश

 
Weather Update Haryana

Weather Update Haryana : हरियाणा (Haryana), एनसीआर-दिल्ली (Delhi) में लगातार मौसम (Weather) में बदलाव जारी है। वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर साफ तौर सम्पूर्ण इलाके पर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है और हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी व बारिश को दर्ज किया गया है।

Weather Update Haryana राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आज सुबह उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के दक्षिणी भाग पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली उत्तरी मध्यप्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर मौसम में बदलाव और सम्पूर्ण इलाके पर बादलवाही देखने को मिल रही है।

हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर हल्की बारिश/ बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। आज दोपहर से सम्पूर्ण इलाके पर बादलों ने अपना डेरा जमा लिया, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस से 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


एक ही दिन में 1.0 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है, परन्तु हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमशः 16.0 डिग्री सेल्सियस और 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में भी बादलवाही की वजह से गिरावट दर्ज हुई है, जो 25.0 डिग्री सेल्सियस से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। एक ही दिन में 1.0 डिग्री सेल्सियस से 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि अधिकतर स्थानों पर सामान्य से तापमान नीचे बने हुए जबकि अभी कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 26.8 डिग्री सेल्सियस और 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक ही दिन में 3.0 डिग्री सेल्सियस से 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है और महेंद्रगढ़ जिला में तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। वर्तमान मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली पर आज से आठ मार्च तक देखने को मिलेगा।

इस दौरान मौसम में बार बार बदलाव और तापमान में उतार-चढाव देखने को मिलेंगे। कभी बादलवाही तो कभी सूर्य देव की चमकदार धूप और कभी हल्की बूंदाबांदी/बारिश और साथ ही साथ तेज़ गति की हवाएं चलने जैसी प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी।