Movie prime

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; देखें मौसम पूर्वानुमान

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट में बताया गया है कि प्रदेश में जल्द ही दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। 

वहीं 11 मार्च यानी आज मौसम साफ और खुश्क रहेगा, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 12 और 13 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हवायें चलने की संभावना है। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।

मौसम फिर लेगा करवट  

कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 मार्च को रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में सक्रिय होगा। इससे राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। 

गर्मी ने किया परेशान 

वहीं देश के कई हिस्सों में गर्मी ने इसबार खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम के इस पैटर्न को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है और लू चलने की संभावनाएं भी जाताई गई है। कहा जा रहा है कि इस साल लोगों को कुछ ज्यादा ही हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी  

मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 13 मार्च तक बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ आंधी चलने की भी संभावना है, जिससे वायु प्रदूषण में काफी हद तक कमी आ जाएगी। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। 

वहीं गोवा, तटीय कर्नाटक और कोंकण के इलाकों में तापमान तेजी से बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे वहां पर हीट वेव यानी लू के हालात पैदा हो गए हैं। 

देश भर में मौसम प्रणाली

  • एक ट्रफ पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है।

  • एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा।

  • पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

  • पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

  • बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

  • पश्चिमी हिमालय और कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा है।

  • कल अधिकतम तापमान सौराष्ट्र और कच्छ और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर और कोंकण और गोवा के एक या दो स्थानों पर 37 और 38 डिग्री के बीच रहा।

  • अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

  • अगले 24 घंटों के दौरान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

  • पश्चिमी हिमालय में 12 मार्च से हल्की बारिश शुरू होगी और 13 मार्च से बढ़ेगी।

  • 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है।

  • अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है।