Haryana Roadways: दादरी से चंडीगढ़ की दूरी अब महज चार घंटे में, जानिये पूरी खबर

हरियाणा के चरखी दादरी से अब चंडीगढ़ का सफर बस के जरिए महज चार घंटे में तय हो जाएगा। अब दादरी से चंडीगढ़ जाने वाली बसें आज से नैशनल हाईवे 152डी पर दौड़ेंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने बसों की समय सारिणी तैयार कर ली है और मंगलवार से दादरी बस स्टैंड से नैशनल हाईवे से होते हुए बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना होना शुरू हो गई हैं।
ऐसे में दादरी से चंडीगढ़ अब तीन घंटे कम समय में पहुंचा जा सकेगा। नैशनल हाइवे 152 पर दादरी से यह बसें सांवड़, सांजरवास व बौंद होते हुए खरड़ी मोड़ से नैशनल हाईवे 152 डी के जरिये चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वहीं चंडीगढ़ से शाम 4 बजकर 40 मिनट पर बस चलेगी जो हाइवे से होते हुए खरड़ी मोड़, बौंद, सांजरवास व सांवड़ से होकर वापिस दादरी आएगी।
दादरी डिपो की बस नारनौल से चलकर शाम 7 बजकर 50 मिनट पर समसपुर जलेबी चौक पर आएगी। यह बस सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं अन्य बसों के संचालन को लेकर भी मुख्यालय अनुसार समय सारणी तैयार की जा रही है।
निदेशक राज्य परिवहन हरियाणा चंडीगढ़ की ओर से अंबाला, चंडीगढ़ व पंचकूला डिपो के महानिदेशकों को पत्र भेजकर इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में 27 सितम्बर सुबह से बसों का आवागमन शुरू करने के लिए कहा गया है।