Movie prime

Haryana Roadways: हरियाणा के हांसी से खाटू श्याम की सीधी बस सेवा शुरू, जानिये क्या है किराया व समय

 
हरियाणा रोडवेज की हांसी से खाटू श्याम की सीधी सेवा शुरू

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज द्वारा हांसी से खाटू श्याम की सीधी बस सेवाएं शुरू कर दी गयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की हांसी बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 11 बजे खाटू श्याम के लिए बस चला करेगी। खाटू श्याम से वापस हांसी आने के लिए ये बस 5 बजे चलेगी। 

इस सेवा से पहले खाटू श्याम के लिए कोई सीधी बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी। आपको बता दे यह सेवा आज शनिवार से शुरू की गई है। इस बस से सफर करने पर किराया 295 रुपए तय किया गया है।

क्या रहेगा सफर का समय 

हांसी बस सटैंड से सीधा खाटू श्याम जाने वाली यह बस भिवानी डिपो की है और इसे तोशाम सब डिपो द्वारा चलाया गया है। जो हांसी से खाटू श्याम जाएगी। यह हांसी से तोशाम, लोहारू, पिलानी, सीकर होते हुए खाटू श्याम जाएगी।

प्रतिदिन 11 बजे यह हांसी बस स्टैंड से चलेगी और 12 बजे तोशाम पहुंचेगी। उसके बाद करीब पौने 2 बजे लोहारू पहुंचेगी। वहां पर 20 मिनट रुकने के बाद या खाटू श्याम के लिए जाएगी और शाम करीब 6 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी।

यात्रियों को पहले भिवानी या हिसार होकर जाना पड़ता था 

अगले दिन सुबह 5 बजे वापस हांसी के लिए चलेगी। सीधी बस के चलने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी इससे पहले यहां से खाटू श्याम जाने के लिए कोई बस की सुविधा नहीं थी। यात्रियों को भिवानी या हिसार होकर जाना पड़ता था या फिर रात्रि में ट्रेन से होकर जाना पड़ता है जिसमें उनका काफी समय खर्च होता था।

प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ रही है भीड़ 

जानकारी के अनुसार खाटू श्याम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। शहर से भी प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम के लिए जाते रहते हैं कई संस्थाओं द्वारा निशुल्क भी खाटू श्याम के लिए भेजी जाती है।