आज से नेशनल हाइवे 152D पर दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज बसें, जाने किस रुट पर शुरू होगी बस सेवा
हरियाणा रोडवेज़ बसें अब नेशनल हाइवे 152D पर दौड़ेगी। पहले रुट पर दादरी से सीधे चंडीगढ़ तक बस चलेंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने बसों की टाइमिंग्स से लेकर हर चीज़ तैयार कर ली है। 27 सितंबर से दादरी बस स्टैंड से नेशनल हाइवे होते हुए बसें चंडीगढ़ तक पहुंचेंगी।
दादरी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने कहा कि मंगलवार से दादरी बस स्टैंड से रोडवेज बस सुबह 5 बजे छूटेगी वो भी चंडीगढ़ के लिए। यह बस दादरी से सांवड़, सांजरवास, बौंद होते हुए खैरड़ी मोड़ से नेशनल हाईवे 152डी पर चलकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं ये बस चंडीगढ़ से शाम 4 बजकर 40 मिनट पर चलकर हाईवे से होते हुए खैरड़ी मोड़, बौंद, सांजरवास व सांवड़ से होकर वापिस दादरी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि दादरी डिपो की बस नारनौल से चलकर शाम 7 बजकर 50 मिनट पर समसपुर जलेबी चौक पर आएगी। यह बस सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं अन्य बसों के संचालन को लेकर भी परिवहन विभाग पूरी समय सीमा तैयार की जा रही हैं।