Haryana News: महशूर अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक, जानिये क्या बोले हरियाणा सीएम
महेंद्रगढ़ डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का बुधवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मशहूर फ़िल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के हृदयगति रूकने से हुए असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रभु उनको श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। अपने बेमिसाल अभिनय और निर्देशन के लिए सतीश कौशिक हमेशा याद रहेंगे। सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले से संबंध रखते थे। सतीश कौशिक हरियाणा फ़िल्म प्रमोशन बोर्ड के चेयरमैन थे।
सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र थे और उन्होंने थिएटर में अपना करियर शुरू किया था।
उन्होंने मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, ब्रिक लेन, साजन चले ससुराल समेत कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।