Movie prime

हरियाणा: सड़कों पर उतरेगी मिनी बसें, इंदौर से आ रही हैं 128 बसें, यहां जानें कब से होगा संचालन

 
Haryana Mini Roadways

Haryana Mini Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में अब मिनी बसें भी शामिल होंगी। इसके तहत 128 मिनी बसें इंदौर (मध्य प्रदेश) से हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि 15 मार्च तक 128 मिनी बसें हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन बसों को फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल आदि डिपुओं को दिया जाएगा। हर डिपो द्वारा बसों का संचालन देहात में करने की योजना है।

मिनी बसों को बेटियों की पढ़ाई के लिए लगाया जाएगा। इससे पूर्व हरियाणा रोडवेज ने 2020 में पिंक कलर में 150 मिनी बसें खरीदी थीं। अब जो बस आ रही हैं उनका रंग रोडवेज की बड़ी बसों जैसा ही है। सोमवार तक यह बसें हरियाणा पहुंच जाएंगी और इनकी पासिंग आदि में कुछ समय लगेगा। होली के बाद ये सड़कों पर होंगी। एक अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में लड़कियां इनमें सफर कर सकेंगी।

12 मीटर लंबी बसें 200 किलोमीटर तक चल सकती हैं। सालभर में एक बस 70 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। जो बसें नौ मीटर की हैं, वे लोकल रूटों पर चलाई जाएंगी। वित्त विभाग से मंजूरी, 5300 का होगा बेड़ा हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 800 बसों की बढ़ोत्तरी को भी प्रदेश के वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।