Movie prime

महिला पुलिस कर्मी घर से ड्यूटी पर निकली, पर नहीं पहुंची थाने, लापता

 

जींद के महिला पुलिस थाने में कार्यरत भिवानी जिले के गांव मंढाणा निवासी 27 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी वीरवार को संदिग्ध हालत में लापता हो गई। घर से ड्यूटी के लिए गई, लेकिन वह जींद थाने में भी नहीं पहुंची। महिला पुलिस कर्मी के पिता ने घटना की शिकायत मुंढाल पुलिस चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घर वापस नहीं लौटी 

गांव मंढाणा निवासी सोमबीर ने मुंढाण पुलिस चौकी में दी गई शिकायत बताया कि उसकी पांच बेटियां व एक लड़का है। एक बेटी 27 वर्षीय मीनी हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी जींद के महिला पुलिस थाने में है। उसने बताया कि बेटी मीनी वीरवार को अपने घर मंढाणा से ड्यूटी देने के लिए जींद महिला थाना के लिए गई थी, लेकिन वह ना तो थाने में ड्यूटी पर पहुंची और ना ही घर पर वापस आई।

राजकीय कालेज में बीए द्वितीय के पेपर देने के लिए आई एक छात्रा शुक्रवार को संदिग्ध हालत में लापता हो गई। देर शाम तक भी नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव बजीना निवासी मोहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि 19 वर्षीय उसकी बेटी मुस्कान राजकीय कालेज में बीए द्वितीय की छात्रा है।

नहीं मिला कोई सुराग

उसने बताया कि वह वीरवार को कालेज में पेपर देने के लिए आई थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। उसकी काफी तलाश की। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं चल पाया है। उसने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।