Movie prime

बड़ी खबर! हरियाणा में बड़े स्तर पर IPS अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

 
बड़ी खबर! हरियाणा में बड़े स्तर पर IPS अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार रात को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जहां केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर आए सिबास कविराज को अंबाला रेंज का आईजी नियुक्त किया है। वह इससे पहले रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

PunjabKesari


इसके अलावा ममता सिंह को संदीप खिरवार के स्थान पर एडीजीपी कानून-व्यवस्था नियुक्त किया गया है। खिरवार केंद्र में सीआरपीएफ में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। श्रीकांत जाधव को एडीजीपी हिसार लगाया गया है। अमिताभ ढिल्लों आईजी मार्डनाइजेशन के अलावा आईजी मधुबन का भी कार्यभार संभालेंगे। संजय कुमार को आईजी कानून-व्यवस्था के साथ पुलिस आयुक्त पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है।

राजेंद्र कुमार आईजी सीएम फ्लाइंग के साथ आईजी इनफोर्समेंट का काम देखेंगे। वहीं वाई पूर्ण कुमार को आईजी होमगार्ड लगाया है। राकेश कुमार आर्या को रोहतक रेंज के आईजी के साथ पर्सनल विभाग का प्रभार दिया है। सतेंद्र कुमार गुप्ता को आईजी करनाल के साथ पंचकूला स्टेट क्राइम ब्यूरो का प्रभार दिया है।

कुलविंदर सिंह आईजी रेलवे के साथ आईजी सीआईडी का काम देखेंगे। अरुण सिंह डीआईजी मधुबन का काम संभालेंगे। जबकि अशोक कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा लगाया गया है।

PunjabKesari