Movie prime

JJP Jan Samman Raily Live: हरियाणा के भिवानी में आज जननायक जनता पार्टी की जन सम्मान रैली

अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला अलग-अलग हेलिकॉप्टर से आएंगे। 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेता कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए जीत का मंत्र देंगे। 

 
Bhiwani News, Bhiwani News Today, Bhiwani News in Hindi, भिवानी समाचार, भिवानी न्यूज़, bhiwani news, bhiwani, jjp rally, ajay chautala and dushyant chautala will come by different helicopters, party leaders will chant the mantra of victory to unite the workers for the 2024 assembly elections, stage decorated in green-yellow color, welcome gates installed at different places, rally in bhi

जननायक जनता पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी के सेक्टर-13 के मेला ग्राउंड में शुक्रवार को ऐतिहासिक रैली होगी। रैली स्थल को हरे-पीले रंग से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रैली में व्यवस्था बनाने के लिए पार्टी के 1200 वालंटियर मोर्चा संभालेंगे। रैली स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वाहनों के लिए भी पार्किंग का प्रबंध किया गया है।


रैली में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं में वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर जीत का मंत्र भी फूंकेंगे। डॉ. अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अलग-अलग हेलिकॉप्टर से रैली स्थल तक आएंगे।

भिवानी में सभी जगहों पर हरे और पीले रंग के झंडे व होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था के लिए वालंटियरों की ड्यूटी लगाई। दिग्विजय के साथ वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान मौजूद रहे।
 
कार्यक्रम के लिए होंगे तीन स्टेज
जन सम्मान दिवस कार्यक्रम के लिए पार्टी द्वारा तीन मुख्य स्टेज बनाए गए हैं, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए एक मुख्य स्टेज होगा। वहीं, दूसरे स्टेज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां फाजिलपुरिया, एमडी, राजू पंजाबी, बाली शर्मा जैसे कई हरियाणवी-पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, तीसरे स्टेज पर मीडिया के बैठने के लिए प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सभी जिलों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं, जहां जिले के अनुसार जिला प्रधान सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग बैठेंगे।
 
हरी-पीली चुनरी में दिखेगी महिलाएं
रैली स्थल पर महिलाओं के लिए अलग से दो ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें सभी महिलाएं हरी-पीली चुनरी में नजर आएंगी। ये महिलाएं परंपरागत गीतों के साथ नाचते गाते हुए आएंगी।
 
1200 वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था
युवा जेजेपी, जननायक सेवा दल और इनसो से जुड़े 1200 वालंटियर कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालेंगे। वालंटियर ट्रैक सूट में विसल के साथ हर जगह मौजूद होंगे। वालंटियर रैली में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्किंग के लिए 100 एकड़ में सात ब्लॉक बनाकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
 
विदेशों में भी चमक बिखेरेगी जेजेपी की रैली
रैली से जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की आवाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी माध्यमों से देश-विदेश में भी पहुंचेगी। रैली को कवरेज करने के लिए 10 जगहों पर कैमरे लगाने के साथ-साथ ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रैली को देखने के लिए रैली स्थल पर 11 एलईडी लगाई गई है। इन सभी का अलग से बनाए गए मीडिया रूम से कंट्रोल होगा।
 
फूलों से पंडाल की खूबसूरती को लगे चार चांद
हरे-पीले रंग से सजे पंडाल में खुशबूदार फूल कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाएंगे। रैली स्थल की सजावट में चमेली, गुलाब, गलाइड, जरबेरा जैसे रंग बिरंगे सुंदर फूलों का प्रयोग किया गया है।