Movie prime

Haryana Weather :हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, जानें आज के मौसम का हाल

 
Haryana Weather Today

Haryana Weather Update Today: दिसंबर के आगमन के साथ ही हरियाणा में ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में लगातार आ रही गिरावट के चलते, प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय जबरदस्त ठंड हो रही है। हिमालयी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर देखने को मिल रहा है। आगे खबर में आज के मौसम का अपडेट…

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक, 15 दिसंबर के बाद हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिनके प्रभाव से बारिश की संभावना भी है। इसके चलते तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक के बाद एक कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनके चलते उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है।


सम्पूर्ण मैदानी इलाकों में मौसम साफ व शुष्क बना हुआ है। हिमालय से आने वाली उत्तरी पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से उत्तरी राज्यों में ठंड का अहसास हो रहा है। हरियाणा व दिल्ली- एनसीआर में लगातार रात का पारा गिर रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दक्षिण के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल में बारिश का सिलसिला जारी है।

हरियाणा का मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा राज्य में आमतौर पर मौसम 7 नवम्बर तक साफ व खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान ठंडी हवाएं पहाड़ों की तरफ चलने से अलसुबह व देर रात्रि को ठंड बने रहने की संभावना है। वातावरण में उपस्थित नमी से कहीं कहीं अलसुबाह हल्की धुंध भी आने की संभावना है। परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 दिसंबर को आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव भी संभावित।