हरियाणा में CM बदलने की चर्चाएं निकली अफवाह! पूर्व OSD जवाहर यादव ने ट्वीट कर कही ये अहम बातें

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल को बदलने की अफवाहें सोशल मीडिया पर गुरुवार को दिन भर चलती रही। इन अफवाहों को लेकर राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं चलती रही। गुरुवार को ही हिमाचल और गुजरात में चुनाव का रिजल्ट आए हैं। भाजपा गुजरात चुनाव जीत गई और हिमाचल हार गई। चुनाव परिणामों और प्रशासनिक कामकाज के चलते सीएम मनोहर लाल गुरुवार को दिल्ली में थे।
इस पर कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता का मूड दिल्ली तक पहुंच गया। आदमपुर उप चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन, पंचायती चुनावों में भाजपा उम्मीदवार हार गए, इसका आंकलन दिल्ली में बैठे भाजपा नेता कर रहे हैं।
जवाहर यादव का ट्वीट
जवाहर यादव ने लगाया विपक्ष पर आरोप
सीएम मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी व हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। जवाहर यादव ने ट्वीट करके विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह विपक्ष द्वारा फैलाई गए अफवाहें हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री बदलने की सभी चर्चाएं सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं। जवाहर यादव के ट्वीट के बाद एक एक यूजर ने रिप्लाई किया कि धुआं वही होता है जहां कभी आग लगी हो।
हरियाणा में हैं 2024 में चुनाव
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में है। मनोहर लाल पिछले 8 साल से प्रदेश के सीएम है। विधानसभा चुनावों में 2 साल का समय शेष है। वहीं भाजपा ने मनोहर लाल के नेतृत्व में आदमपुर उप चुनाव में जीत दर्ज की है।