नशीला पदार्थ खिलाकर आंगनवाड़ी हेल्पर से दुष्कर्म, दो अध्यापक हुए नामजद

हिसार। बरवाला थाना एरिया में आंगनवाड़ी हेल्पर के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म का आरोप दो अध्यापकों पर लगा है। आरोप है कि करीब 5 सालों से उसके साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार शहर में रहने वाली महिला ने बताया कि वह बरवाला एरिया में आंगनवाड़ी हेल्पर है। आरोप है कि 2015 से 2020 तक आरोपित मास्टर जय इंदर तथा मास्टर धर्मवीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताएगी तो जान से मार देंगे।
आंगनवाड़ी हेल्पर ने डर के मारे इस बारे में किसी को नहीं बताया। आखिरकार तंग आकर हेल्पर ने बरवाला थाने में आरोपित मास्टरों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित जय इंदर तथा धर्मवीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एक अन्य मामले में महिला पुलिस थाना ने महिला सहित तीन के खिलाफ बच्ची से नशीला पदार्थ खिलाकर नांगलोई एरिया के एक होटल में दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज किया है।