Mahindra की गाड़ियों ने तोड़ा रिकॉर्ड; पिछले महीने हुई कुल 58,801 यूनिट्स की सेल

आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी Mahindra &Mahindra ने फरवरी में 58,801 यूनिट्स की सेल की है जिसमें कुल 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
घरेलू बाजार में हुई बढ़ोतरी
फरवरी 2022 में कंपनी (Mahindra) ने अपने डीलरों को कुल 54,455 यूनिट्स डिस्पैच कि थी। कंपनी ने बताया की घरेलू बाजार में मुंबई स्थित ऑटो प्रमुख की यात्री वाहन बिक्री पिछले साल फरवरी में 27,663 के मुकाबले पिछले महीने 10 प्रतिशत बढ़कर 30,358 यूनिट्स की हो गई।
कमर्शियल वाहनों की सेल
कमर्शियल वाहनों की सेल पिछले महीने बढ़कर 26,193 यूनिट्स की हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 23,978 यूनिट्स की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 20 प्रतिशत घटकर 2,250 यूनिट्स का रह गया , जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 2,814 यूनिट्स था।
30,000 से अधिक एसयूवी की बिक्री जारी
इसपर वाहन निर्माता कंपनी का कहना है कि हर महीने 30,000 से अधिक एसयूवी की बिक्री जारी रखे हुए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लॉन्च की गई थार आरडब्ल्यूडी और एक्सयूवी 400 को बहुत अधिक सकारात्मक प्रतिकिया मिली है। इसके साथ ही हम अपने पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। दिन पर दिन इसे मजबूत करते भी जाएंगे।
अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लैनिंग कर रहे हैं तो वाहन निर्माता कंपनी ने हाल के दिनों में बोर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) के नाम से आने वाले इस रेंज को हैदराबाद में में शोकेस किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस कार का टीजर भी जारी किया है।
इलेक्ट्रिक एसयूवी
आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी ने EV फैशन फेस्टिवल में महिंद्रा पांच इलेक्ट्रिक SUV को शोकेस किया था, जिसे XUV और BE सब-ब्रांड के तहत लेकर आया जाएगा। इलेक्ट्रिक एसयूवी को XUV.e8, XUV.e9 और BE.05, BE.07 और BE.09 कहा जाता है। इनमें से चार इलेक्ट्रिक एसयूवी साल 2024 तक दस्तक देगी। वहीं एक 2026 में डेब्यू कर सकती है।