Movie prime

राम रहीम की पैरोल खत्म, जेल वापसी से पहले रात को हनीप्रीत के साथ...

राम रहीम की पैरोल खत्म, जेल वापसी से पहले रात को हनीप्रीत के साथ मिलकर प्रेमियों को 40 मिनट दिए टिप्स
 
Ram Rheem News

Ram Rheem News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 40 दिन की पैरोल आज खत्म हो रही है। जेल वापसी से पहले राम रहीम ने बुधवार रात को 40 मिनट के सेशन में प्रेमियों और उनके बच्चों की शिकायतें सुनी और उन्हें टिप्स दिए। उसके साथ हनीप्रीत भी साथ थी।

हनीप्रीत ने ऑनलाइन आने वाले प्रश्न राम रहीम को पढ़- पढ़ कर सुनाए। राम रहीम ने अंत में कहा कि हमने आपको संस्कृति के हिसाब से बातें बताई, लेकिन हो सकता है कि आपको अच्छी न लगी हों। आपके फिट न बैठी हों, लेकिन क्या किया जाए। हमारी संस्कृति परफेक्ट थी, परफेक्ट है और रहेगी। नंबर वन है और रहेगी। घर में कोई भी मिठ्‌ठा पड़ा है, उसे ले लेना, वह प्रसाद बन गया है।

चिड़ियां जब घोंसले में होती है, तब वह सेफ Ram Rheem News
राम रहीम के सामने बैठे हुए प्रेमियों ने कहा कि आज एक-एक बच्चा है। हायर एजुकेशन के लिए बच्चे बाहर चले जाते हैं। उनकी संभाल के लिए मैट्रो शहर में कोई नहीं होता। राम रहीम ने कहा कि चिड़िया तब घोंसले में होती है, तब उसे लगता है कि वह बड़ी सेफ है। छुट्‌टी के दिन आप उनके पास जाएं। उनसे मेल मिलाप के लिए कई संसाधन है। एक प्रेमी ने कहा कि उसका बेटा पांच महीने का है। जॉब के कारण उसे बाहर रहना पड़ता है। उसके बेटे को मां- बाप संभालते हैं, इसलिए उसे गिल्टी फील होता है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बच्चे परेशान Ram Rheem News
राम रहीम ने कहा कि यह अच्छी बात है दादा- दादी के लिए, उन्हें एक खिलौना मिल जाता है, अच्छी बात है। उन्हें गर्व हो रहा है। राम रहीम के समक्ष हनीप्रीत ने ऑनलाइन आने वाले प्रश्न रखे। 

जिसमें बच्चों ने अपने मां- बाप के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात रखी। जिस पर राम रहीम ने कहा कि यह बहुत गलत बात है। हमारी संस्कृति के खिलाफ है। हमारा कल्चर रिश्तों के प्रति वफादारी सिखाता है। मां बाप को सोचना चाहिए। जब तक शादी नहीं होती तो ब्रह्मचर्या का पालन करें। इन रिश्तों को मां बाप को मानना ही पड़ेगा।

राम रहीम ने शादी न करने वाले युवाओं को शादी करवाने की सलाह दी। ताकि वंश आगे बढ़ाया जा सके और मां- बाप के दुख का कारण न बनें। डेरा मुखी ने बारी-बारी से 40 मिनट प्रेमियों और उनके बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए।

Ram Rahim Parole, Ram Rahim, Gurmeet Ram Rahim Singh, Ram Rahim Parole Hearing