Aaj Ka Sarso bhav: आज का सरसों का भाव ( 20th June 2022), फटाफट देखें ताजा रेट- मंडी भाव

Sarso Ka Bhav 2022 : नमस्कार किसान भाइयों, क्या आपको आज का सरसों (Mustard) का भाव (Rate) पता है? यदि नही, तो आपको इस पोस्ट में देश की सभी प्रमुख अनाज मंडियों में चल रहे सरसों के ताजा भावों की जानकारी मंडी अनुसार प्रदान की गई है। इस बार देश में सरसों की फसल (Mustard Crop) का बम्पर उत्पादक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दे सरसों की फसल की बिजाई सामान्यतः यह नवंबर से दिसम्बर माह में की जाती है और मार्च-अप्रैल में इसकी कटाई होती है। भारत में सरसों की खेती मुख्यतय पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात में अधिक की जाती है। इस बार हरियाणा में भी सरसों की बुवाई बड़े स्तर पर की गई है।
Aaj Ka Sarso ka bhav (14th June 2022).
ई-मंडी रेट्स १४ जून २०२२ के अब तक के मंडियों में हुई सरसों (Mustard) बोली के अनुसार आपको लेटेस्ट प्राइस यहाँ प्रदान किये जा रहे है , जैसे ही अन्य मंडियों के भाव आएंगे यहां पर अपडेट कर दिए जाएंगे।
सरसों और तेल की गिरावट थमी, खल मे तेजी सरसों और तेल की कीमतों में जारी गिरावट मंगलवार को थम गई। वहीं, खल में गिरावट पर लिवाली बढ़ने से कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों से बीते दिनों घरेलू बाजार में तेल और तिलहन के दाम में नरमी रही।
सरसों और सरसों तेल के दाम में काफी गिरावट आ गई थी जिसके बाद अब लेवाल उत्सुकता दिखा रहे हैं। वहीं, लगातार गिरावट को देखते हुए किसानों ने अपनी फसल रोक रखी है। आज सरसों की आवक भी देश के बाजारों में पिछले सत्र के मुकाबले कम थी।
जयपुर के बेंचमार्क बाजार में 42 फीसदी कंडीशन्ड सरसों का भाव आज 6975-7000 रुपये प्रति क्विंटल (जीएसटी को छोड़कर) पर स्थिर रहा। सरसों का तेल एक्सपेलर 1421-1422 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर और कच्ची घानी की कीमत भी 1431-1432 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि सरसों के खली की कीमत 25 रुपये की गिरावट के साथ 2675-2700 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही थी।
देश भर में सरसों की आवक 80 किलो के लगभग 3 लाख बोरी थी, जो पिछले सत्र से 40,000 टन कम है। राजस्थान के प्रमुख बाजारों में 1.50 लाख बोरी सरसों की आवक हुई और सरसों की आवक मध्य प्रदेश में 15,000 बोरी, यूपी में 50,000 बोरी और हरियाणा और पंजाब में 35,000 बोरी, गुजरात में 10,000 बोरी और अन्य बाजारों में 30000 लाख बोरी हुई।
प्रमुख मंडियों के नाम | सरसों का भाव (₹/क्विंटल) |
नोहर | 6100/6530 |
संगरिया | 5811/6640 |
केसरीसिंहपुर | 6000/6501 |
जयपुर | 6795/7000 |
कोटा | 6200/6300 |
जोधपुर | 6725 |
दिल्ली | 6750/6800 |
चरखी दादरी | 6700/6750 |
ऐलनाबाद | 5811/6646 |
आदमपुर | 6589 |
सिरसा | 6480 |
हिसार | 6500 |
मंदसौर | 6100/6600 |
बीकानेर | 6200/6500 |
नेवई | 6650 |
अलवर | 6700 |
भरतपुर | 6620 |
हापुर | 6625/6650 |
टोंक | 6630 |
नागौर | 6400/6500 |
सुमेरपुर | 6640/6661 |
आगरा | 7250/7425 |
नीमच | 6200/6400 |
केकड़ी | 6100/6700 |
गंगापुर | 6625 |
गोयल कोटा | 6650 |
खैरताल | 6600/6700 |
ग्वालियर | 6400/6500 |
डीग | 6620 |
नदबई | 6620 |
कामा | 6620 |
बारां | 6200/6300 |
बरवाला | 6400/6450 |
शारदा | 7250 |
हिंडौन | 6731 |
अदानी विल्मर | 6750 |
बीपी ऑयल मिल | 7275 |
श्री गंगानगर | 6100/6451 |
पाटन | 6250/6460 |
मोरेना | 6400 |
महेश कोटा | 7425 |
श्योपुर | 6500/6550 |
खुर्जा | 6300 |
देवास | 5200/5700 |
विदिशा | 5800/6500 |
अशोकनगर | 6200/6300 |
मथुरा | 6250/6490 |
4 जून सरसों का भाव
सरसों मंडी का नाम | सरसों का भाव (₹/क्विंटल) |
आगरा/शमशाबाद/दिगनेर/अलवर/कोटा | 7550 |
अलवर सलोनी | 7500 |
कोटा सलोनी | 7500 |
जयपुर | 7000 |
दिल्ली | 6750 |
श्री गंगानगर | 6474 |
रायसिंहनगर | 6400 |
नोहर | 6500 |
रावतसर | 6412 |
सादुलशहर | 6261 |
सादुलपुर | 6225 |
विजयनगर | 6470 |
गोलूवाला | 6300 |
घड़साना | 6500 |
देवली | 6740 |
भवानी | 6350 |
ऐलनाबाद | 6601 |
आदमपुर | 6425 |
सिरसा | 6321 |
खुर्जा | 6100 |
बरवाला | 6400 |
हिसार | 6500 |